ग्रामीणों को सावधान करते पुलिस अधिकारी व अन्य फोटो।

भैरोगंज (बगहा)। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भैरोगंज थाना की पुलिस के द्वारा गुरुवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में दर्जनों पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष सीता केवट के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने मार्च निकाला। मार्च के दौरान पुलिस बल ने बाजार, चौक-चौराहों तथा प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष सीता केवट ने कहा कि यह पर्व आपसी सहयोग तथा भाईचारे का पर्व है। इसमें सभी समुदाय के लोगों ने पूर्व से ही बेहतर संबंध स्थापित कर एक दूसरे से गले मिलकर इस पर्व की खूबसूरती को धारदार बनाते आ रहे हैं। बगहा एसपी राजेश कुमार के आदेश के आलोक में थाना क्षेत्र के मेहुडा, पाड़रखाप भैंसही, देउरवा, नड्डा , भैरोगंज, भोलापुर खरहट, बांसगांव मंझरिया सहित अन्य गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि
पुलिस अधिकारियों ने मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं की भी निगरानी की जा रही है।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुहर्रम को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा पुलिस लगातार गश्ती अभियान चला रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।












