Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत

बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि

सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित

नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर होगा प्रसाधन सुविधाओं का निर्माण:गरिमा देवी सिकारिया

SSB 21वीं वाहिनी ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल: VTR में भालू के हमले में घायल नेपाली नागरिक की बचाई जान

जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha8 जुलाई 2026

बगहा में नगर परिषद का सार्वजनिक मूत्रालय बदहाल, गंदगी और दुर्गंध से लोग परेशान

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा में नगर परिषद का सार्वजनिक मूत्रालय बदहाल, गंदगी और दुर्गंध से लोग परेशान

बगहा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 स्थित डीएम एकेडमी विद्यालय के पश्चिम दिशा में आम लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया सार्वजनिक मूत्रालय बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। बैंक, बाजार और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को स्वच्छ सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्मित इस मूत्रालय में अब गंदगी का अंबार लगा हुआ है। टूटा हुआ दरवाजा और चारों ओर फैली दुर्गंध के कारण लोग इसका उपयोग करने से बच रहे हैं।

देखरेख के अभाव में बदहाल हुआ सार्वजनिक मूत्रालय, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि मूत्रालय की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बदबू इतनी तेज है कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद ने निर्माण तो करा दिया, लेकिन रखरखाव की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे यह जनसुविधा केंद्र अब लगभग अनुपयोगी बन गया है। जानकारी के अनुसार इस मूत्रालय की देखरेख के लिए विशाल कुमार को केयरटेकर के रूप में नियुक्त किया गया है। मूत्रालय की दीवार पर उनका नाम और मोबाइल नंबर भी अंकित है। हालांकि, जब इस संबंध में विशाल कुमार से बात की गई तो उन्होंने यहां अपनी नियुक्ति से इनकार करते हुए कहा कि उनकी तैनाती किसी अन्य स्थान पर है। जब उनसे दीवार पर लिखे नाम और मोबाइल नंबर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "दीवार पर नाम लिख देने से नियुक्ति नहीं हो जाती।" उनके इस जवाब के बाद व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

टूटा दरवाजा, फैली गंदगी और दुर्गंध—यही है सार्वजनिक मूत्रालय की मौजूदा तस्वीर

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर परिषद के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि यदि समय पर साफ-सफाई और मरम्मत कराई जाती तो यह स्थिति नहीं बनती।

"सुविधा के नाम पर बदइंतजामी—टूटा दरवाजा, फैली गंदगी और दुर्गंध से बदहाल सार्वजनिक मूत्रालय

मूत्रालय परिसर में निर्माण लागत, योजना का नाम अथवा अन्य जानकारी देने वाला कोई सूचना पट्ट भी नहीं लगाया गया है। हालांकि दीवार पर तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, सभापति पुष्पा गुप्ता और उपसभापति रश्मि रंजन के नाम बड़े अक्षरों में लिखे हुए हैं। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

शिकायतों के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था, बदबू और गंदगी से लोग बेहाल

बताया जाता है कि बढ़ती जनसुविधा की जरूरत को देखते हुए तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यकाल में इस सार्वजनिक मूत्रालय का निर्माण कराया गया था, ताकि बैंक और बाजार आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। लेकिन रखरखाव के अभाव में इसका उद्देश्य अधूरा नजर आ रहा है।

दीवार पर केयरटेकर का नाम, लेकिन मौके पर नहीं दिख रही जिम्मेदारी

वार्ड संख्या 27 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोबिन अंसारी ने कहा कि मामले से कार्यपालक पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मूत्रालय की साफ-सफाई, मरम्मत और नियमित रखरखाव की व्यवस्था जल्द कराई जाएगी, ताकि आम लोग फिर से इसका उपयोग कर सकें।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
Bagaha9 सित॰ 2026

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले में लगातार हो रहे कटाव को लेकर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बगहा-2 प्रखंड के मंगलपुर और मधुबनी प्रखंड के रेवहि...

अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित
Bagaha9 सित॰ 2026

अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित

बगहा। अनुमंडल पदाधिकारी बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी ने मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. बालेश्वर शर्मा समेत कई एएनएम अ...

SSB 21वीं वाहिनी ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल: VTR में भालू के हमले में घायल नेपाली नागरिक की बचाई जान
Bagaha9 सित॰ 2026

SSB 21वीं वाहिनी ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल: VTR में भालू के हमले में घायल नेपाली नागरिक की बचाई जान

SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा दिनांक 09/09/2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के निर्देशन में* एक और सराहनीय मानवीय कार्य किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः वाल्...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें