बगहा। भारतीय थारू कल्याण महासंघ के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं थारू समाज के वरिष्ठ नेता दीप नारायण प्रसाद का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही थरूहट क्षेत्र समेत पूरे बगहा अनुमंडल में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार पिछले एक माह से वह अस्वस्थ चल रहे थे और गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह करीब छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक व्याप्त है। दीप नारायण प्रसाद शिक्षा जगत से भी जुड़े रहे। वह एक समर्पित शिक्षक थे और वर्ष 2007 में उच्च विद्यालय हरनाटांड़ से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की और पूरी तरह समाज सेवा में जुट गए। भारतीय थारू कल्याण महासंघ में उन्होंने लगभग दस वर्षों तक केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनके नेतृत्व में संगठन को नई पहचान और मजबूती मिली। उन्होंने थारू समाज के अधिकारों, शिक्षा और क्षेत्रीय विकास के लिए लगातार संघर्ष किया। थारू समुदाय को अनुसूचित जाति एवं जनजाति का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी बात मजबूती से रखते थे। वर्ष 2015 में उन्होंने वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। वहीं वर्ष 2025 में महासंघ के चुनाव के दौरान उन्होंने नए लोगों को नेतृत्व का अवसर देने के लिए अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद शैलेंद्र गढ़वाल केंद्रीय अध्यक्ष बने। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
थरूहट का मजबूत स्वर हुआ खामोश, नहीं रहे थारू समाज के पुरोधा दीप नारायण प्रसाद
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
बगहा। चीनी के बढ़ते दाम के बीच गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने सोमवार को बगहा अनुमंडल कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर व...

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रह...

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
बगहा।सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 06.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये सीमा क...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Bagaha • शेयर करें
थरूहट का मजबूत स्वर हुआ खामोश, नहीं रहे थारू समाज के पुरोधा दीप नारायण प्रसाद










