पश्चिम चम्पारण अन्तर्गत रामनगर प्रखण्ड के सबेया पंचायत में गौ कशी का विरोध करना मुखिया शाहिस्ता बानो और मुखिया पति नसीम हिटलर को पड़ा महंगा। सबेया पंचायत में गौ कशी करने की जानकारी मिलने पर मुखिया शाहिस्ता बानो रामनगर थाना को सूचना दी। मुखिया द्वारा पुलिस को सूचित करने से नाराज गौ कशी करने वाले लोगों ने हथियार से लैस होकर मुखिया के घर में घुस कर जानलेवा हमला कर दिया। हमला में मुखिया शाहिस्ता बानो और मुखिया पति नसीम हिटलर गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों की गम्भीर स्थिति देख रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर बेतिया रेफर कर दिए। वहीं रामनगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

















