आज दिनांक 19/08/2026 को SSB 21वीं वाहिनी, द्वारा समर्पित "सेवा सुरक्षा बंधुत्व" का एक और प्रमाण देते हुए दोन क्षेत्र में विशेष 4/4 एम्बुलेंस भेज कर खैरानी गाँव की निवासी गर्भवती महिला श्रीमती चंद्रज्योति कुमारी का सुरक्षित प्रसव हेतु इमरजेंसी प्रसूति में तत्काल चिकित्सकीय सहायता दे कर हरनाटांड हॉस्पिटल ले जाया गया ।सूचना प्राप्त होते ही, श्री तपेश्वर संबित राउत, कमांडेंट, 21वीं वाहिनी द्वारा तत्काल ई-कंपनी, कुमारचिनवा में तैनात विशेष 4/4 एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया और महिला को सुरक्षित हरनाटांड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका प्रसव एवं आगे की चिकित्सकीय जांच की गई।21वीं वाहिनी की टीम की त्वरित कार्रवाई एवं समय पर पहुंचने के कारण महिला का प्रसव सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ।
माँ एवं नवजात शिशु दोनों स्वस्थ हैं।स्थानीय नागरिकों ने सशस्त्र सीमा बल की इस मानवता भरी सेवा की सराहना की है।21वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल सदैव "सेवा, सुरक्षा बंधुत्व" के मूल मंत्र के साथ सीमा क्षेत्र की जनता की सेवा में सदैव तत्पर है।


















