बगहा। वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी बस सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर वाल्मीकि नगर के कांग्रेस विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर नियमित सरकारी बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा है कि वर्तमान में आम लोग निजी बसों और टेम्पू पर निर्भर हैं, जहां यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के लोग जिला कार्यालय, न्यायालय, अस्पताल, अनुमंडल कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय आने-जाने के लिए भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सरकारी बस सुविधा नहीं होने के कारण छात्रों, किसानों, मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों का आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है। उन्होंने बताया कि मजबूरी में लोग टेम्पू से सफर करते हैं, जहां चार सीट वाले वाहन में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है। इससे यात्रियों को असुविधा के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। विधायक ने मुख्यमंत्री से वाल्मीकिनगर से बगहा, हरनाटांड़ से बगहा, चिउटाहा से बगहा, बगहा से बेतिया, बाँसी से बेतिया, ठकराहा से बेतिया, भीतहां से बगहा एवं पिपरासी से बगहा सहित कई प्रमुख मार्गों पर नियमित सरकारी बस सेवा शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन रूटों पर सरकारी बस सेवा शुरू होने से लोगों को सस्ती, सुरक्षित और समयबद्ध यातायात सुविधा मिल सकेगी। साथ ही सरकारी कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं शिक्षा से जुड़े कार्यों में भी लोगों को काफी सहूलियत होगी। विधायक ने जनहित को देखते हुए सरकार से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने और संबंधित विभाग को निर्देश देने की मांग की है।
वाल्मीकिनगर क्षेत्र में सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण।
बगहा। अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में गुरुवार को टीबी उन्मूलन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमति चा...

गुप्त सूचना पर भितहा पुलिस की कार्रवाई, 9.6 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर भितहा पुलिस की कार्रवाई, 9.6 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार भितहा (प. चम्पारण)। भितहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ...

बगहा NEET परीक्षा से संबंधित पेपर लीक मामलों को लेकर हो रहे, विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनज़र किसी भी संभावित परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतू पुलिस बल को आवश्यक प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया
बगहा गुरुवार को पुलिस जिला बगहा के पुलिस केंद्र में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार,बगहा के नेतृत्व में जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दंगा नियंत्र...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





