बगहा। एक अंचल क्षेत्र अंतर्गत सभी 137 राजस्व गांवों में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के तहत त्रिसीमाना एवं सीमा सत्यापन अभियान तेज कर दिया गया है। इस अभियान की शुरुआत होते ही विशेष सर्वेक्षण कर्मियों तथा हवाई एजेंसी के अधिकृत प्रतिनिधियों की टीम गांव-गांव पहुंचकर सीमाओं के सत्यापन, नक्शा मिलान और भू-अभिलेखों के अद्यतन कार्य में जुट गई है। प्रशासन द्वारा इसे भूमि रिकॉर्ड व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सहायक बंदोबस्त अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस विशेष सर्वेक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक राजस्व ग्राम का अद्यतन मानचित्र एवं खतियान तैयार करना है, ताकि भूमि संबंधी अभिलेख पूरी तरह सटीक और व्यवस्थित हो सकें। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धति के माध्यम से किए जा रहे इस सर्वेक्षण से भूखंडों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी तथा भविष्य में जमीन से जुड़े विवादों के समाधान में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण कार्य के दौरान त्रिसीमाना सत्यापन, भूखंड सीमांकन, पुराने अभिलेखों का मिलान तथा भूमि की वर्तमान स्थिति का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके लिए सर्वेक्षण टीम संबंधित गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से जानकारी भी प्राप्त कर रही है। प्रशासन का प्रयास है कि सभी कार्य पारदर्शी तरीके से समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। सहायक बंदोबस्त अधिकारी ने वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों, भू-स्वामियों और रैयतों से अपील करते हुए कहा कि वे सर्वेक्षण टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सहभागिता से ही यह अभियान सफल हो सकेगा और क्षेत्र में भूमि रिकॉर्ड व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। मौके पर कानूनगो संतोष कुमार के अलावा विशेष सर्वेक्षण अमीन रवि शाह, श्यामनंदन कुमार, विजय कुमार, दिनेश कुमार, साजन कुमार, निलेश कुमार, प्रीति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, उर्मिला शाह, शारदा बर्नवाल, मुस्कान कुमारी, अनब्या कुमारी और बबली रंजन सहित कई कर्मी मौजूद रहे।
अब नहीं होगा जमीन विवाद! बगहा के 137 गांवों में विशेष सर्वेक्षण शुरू
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण। जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौल...

पिपरासी थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश
बगहा।बगहा पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने...

चौतरवा में खुलेगा ‘अमृत आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी क्लिनिक’, 2 अगस्त को होगा उद्घाटन
चौतरवा।बगहा पुलिस जिला के चौतरवा बाजार में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नई पहल होने जा रही है। चौतरवा चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के बगल में आगामी 2 अगस्त...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया डबरिया वार्ड नंबर सात में तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी तीस वर्ष का शव फंदे से मिला लटका मिला। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्...

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





