बगहा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में प्रख्यात साहित्यकार एवं समाजसेवी पंडित रमेश मिश्र को संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
इस दौरान बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रो.अरविंद नाथ तिवारी कहा कि पंडित रमेश मिश्र लंबे समय से शिक्षा साहित्य और सामाजिक सरोकार के गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उनके अनुभव, संगठन क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
संगठन मंत्री बनाए जाने पर पंडित रमेश मिश्र ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के लिए संघर्ष तथा संगठन को बिहार के सभी 38जिलों तक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
इस दौरान माधवेंद्र पांडेय, चंद्रभूषण शांडिल्य, मुरारीशरण तिवारी, इजरायल अंसारी,नरेंद्र पांडेय, संजीव तिवारी, विवेक पांडेय, निर्भय कुमार, चंद्रप्रकाश आर्य, महावीर अग्रवाल, मो.इम्तियाज, अमन यादव तथा शमशाद अंसारी सहित दर्जनों ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।















