पश्चिम चम्पारण। जिले के काली बाग क्षेत्र में स्थित श्री देव प्रकाश पांडेय के आवास से दुर्गा सहस्रनाम स्तोत्र सहित कई दुर्लभ एवं प्राचीन पांडुलिपियों के मिलने की सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हुई। इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण को लेकर जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह स्वयं उनके आवास पहुंचे और पांडुलिपियों का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने पांडुलिपियों की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्राचीन पांडुलिपियां हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण और डिजिटलीकरण अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ सकें।डीएम ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों को निर्देश दिया कि पांडुलिपियों का सुरक्षित तरीके से डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में दुर्गा सहस्रनाम स्तोत्र एवं अन्य प्राचीन पांडुलिपियों को भारत सरकार की महत्वपूर्ण डिजिटल पहल ‘ज्ञान भारतम ऐप’ पर अपलोड कराया गया, जिससे इन ऐतिहासिक दस्तावेजों को व्यापक स्तर पर संरक्षित एवं अध्ययन योग्य बनाया जा सके। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पश्चिम चम्पारण ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध जिला रहा है। यहां समय-समय पर ऐसी कई महत्वपूर्ण धरोहरें सामने आती रही हैं, जो भारतीय सभ्यता और ज्ञान परंपरा की गहराई को दर्शाती हैं। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि उनके पास किसी प्रकार की प्राचीन पांडुलिपि, हस्तलिखित ग्रंथ या ऐतिहासिक दस्तावेज उपलब्ध हों, तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि उनका संरक्षण एवं डिजिटलीकरण कराया जा सके। इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री राकेश कुमार सहित संस्कृता चार्य श्री कृष्ण मोहन प्रसाद, श्री प्रशांत कुमार सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कालीबाग में मिलीं दुर्गा सहस्रनाम स्तोत्र सहित कई दुर्लभ एवं प्राचीन पांडुलिपियां।
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
बगहा। चीनी के बढ़ते दाम के बीच गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने सोमवार को बगहा अनुमंडल कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर व...

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रह...

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
बगहा।सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 06.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये सीमा क...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Bagaha • शेयर करें
कालीबाग में मिलीं दुर्गा सहस्रनाम स्तोत्र सहित कई दुर्लभ एवं प्राचीन पांडुलिपियां।










