Bagaha Live LogoBagaha LiveDownload
← Back to News

खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

बैरिया, पश्चिम चंपारण22 March 2026
Reporter avatar

Reported by

Bagaha LiveREPORTER
12 reads
खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

21 मार्च 2026 की देर रात बैरिया क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Get Real-Time Alerts on the App

Stay ahead with instant breaking news notifications.

Download the App
End of article