बगहा। पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल चौक पर सोमवार देर शाम हुए चर्चित गोलीकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस घटना में कुख्यात अपराधी संजीव मिश्रा उर्फ पुट्टू मिश्रा की मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले का खुलासा करते हुए बगहा की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि यह हत्या आपसी साजिश और वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। एसपी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे संजीव मिश्रा, राजू खान और छोटे खान फुलकौल गांव में छोटे खान के दरवाजे पर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और महज चार-पांच फीट की दूरी से पुट्टू मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर इतने सटीक निशानेबाज थे कि आसपास मौजूद अन्य लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ और वे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजू खान और छोटे खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश इन्हीं दोनों ने रची थी। बताया गया कि पुट्टू मिश्रा ने फुलकौल गांव में तीन बीघा जमीन खरीदी थी और उसी जमीन के बंटवारे और कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण विश्वास में लेकर उसकी हत्या करवा दी गई। पुलिस के अनुसार, इस कांड में तीन अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी राजू खान का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पूर्व में कांग्रेस नेता फखरुद्दीन हत्याकांड में भी संजीव मिश्रा के साथ जेल जा चुका है। घटना स्थल से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस, दो बुलेट और दो खोखे बरामद किए हैं। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
बगहा में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, अपने ही निकले साजिशकर्ता
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव चौथे दिन मिला, पैर नोच खाया; बेटे ने पुल और मुआवजे की उठाई मांग
बगहा। पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र की बेलहवा मदनपुर पंचायत में मगरमच्छ के हमले का शिकार हुए किसान केदार बैठा का शव घटना के चार दिन बाद बुधवार को भ...

बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
बगहा अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमति चांदनी कुमारी के नेतृत्व में 22 जुलाई 2026 को नौरंगिया पंचायत के मे0 ओम खाद बीज भंडार नौरंगिया मे0 गणेश बीज भंडार नौरंगिया एवं पैक्स नौरंगिया दुका...

बगहा में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बगहा, बुधवार। पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार के द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय परिसर में साप्ताहिक जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.







