महीने भर से गंडक नदी की कटाव तेज थी। लगभग डेढ़ सौ घरों को नदी ने अपने आगोश में ले लिया। बेघर लोगों को अब तक वासगीत जमीन नहीं मिली। यह पूरा मामला बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड क्षेत्र के सिसई पंचायत और चीउरही पंचायत की है। बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी,प्रखंड प्रमुख विजया सिंह बीडीओ कुंदन कुमार, सीओ नंदलाल राम थानाध्यक्ष तक सभी ने कटाव अपने सामने देखा है।
बुधवार को बिहार के राजद एमएलसी सौरव कुमार ने खबर पढ़कर नदी की कटाव तेज होने पर स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंच कर पूरा हाल जाना। इस दौरान एमएलसी सौरव कुमार ने कहा कि तकरीबन तीन किलोमीटर दूर तक लोगों का घर, गन्ना लगा हजारों एकड़ फसल , सरकारी स्कूल, सरकारी पैक्स गोदाम, बिहार सरकार के सात निश्चय योजनाओं में एक हर घर नल जल का टावर नदी में विलीन हो गया।
वावजूद इसके बिहार सरकार अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया है। उन्होंने कहा कि दियारे क्षेत्र के लोगों की बड़ी समस्याओं को बिहार विधान परिषद में जोरदार ढंग से उठाएंगे और पीड़ित परिवारों को हर हाल में मुआवजा के साथ साथ उनके पुनर्वास की व्यवस्था भी सरकार के द्वारा कराने का आश्वासन दिया।


















