बांका से बड़ी खबर आ रही है पटना से पहुंची निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार की सुबह बांका पहुंची और बड़ी कार्रवाई कर दी. निगरानी टीम ने फुल्लीडुमर प्रखंड के BDO अमित कुमार सिंह को 75 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों निगरानी टीम ने पकड़ा। निगरानी टीम ने यह कार्रवाई बांका शहर की नेहरू कॉलोनी स्थित वीडियो के निजी आवाज पर की। Rishwat का रकम साथ में खड़े अपने मां के हाथ में वीडियो ने दे दिया।
गिरफ्तारी के बाद वीडियो और उनके मामा बच्चन सिंह को निगरानी टीम ने बांका शहर के सर्किट हाउस में ले जाकर गहन पूछताछ की।
निगरानी विभाग की पुलिस उपाध्यक्ष श्याम बाबू प्रसाद ने बताया कि फुल्लीडुमर प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश ने 5 अगस्त को पटना में ईरानी ऑफिस में पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। प्रमुख गौतम प्रकाश ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के ऊपर आरोप लगाया था कि 33 पंचायत समिति योजनाओं में सात योजनाओं का क्रियान्वयन हो चुका था। बाकी के 26 योजनाओं में 75 लाख की राशि की कुल 5% प्रतिशत की वीडियो अमित प्रकाश सिंह ने मांग किया था।
जो कि साढ़े 3लाख रुपये कमीशन के तौर पर बनता था। प्रमुख गौतम प्रकाश ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के निजी आवास पर पहुंचकर 75 हजार रुपए जैसे ही उन्हें दिया तत्काल निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि विधि संवत् कार्रवाई करते हुए बीडीओ को निगरानी टीम पटना ले जाएगी।


















