Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha10 May 2026

तीन बाइक चोरी कांड का खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
2 min read19 reads
तीन बाइक चोरी कांड का खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार
बगहा में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, तीन मोटरसाइकिल बरामद
बगहा में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, तीन मोटरसाइकिल बरामद

बगहा। पश्चिमी चंपारण के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई हैं। मामले की जानकारी बगहा प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। बताया गया कि 8 मई की रात बगहा थाना क्षेत्र के मस्तान टोला निवासी अफरोज आलम के घर से सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में बगहा थाना कांड संख्या-157/26 दर्ज किया गया था। घटना के बाद चोरी गई बाइक की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रभारी एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। टीम लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान शनिवार की रात करीब 12 बजे नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-16 आनंदनगर से तीन युवक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और एक एचएफ डीलक्स बाइक चोरी कर फरार हो गए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए हुलिया और सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की पहचान कर घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद कर ली तथा चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कई बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर सेमरा थाना क्षेत्र से चोरी की गई बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल तथा बगहा थाना क्षेत्र के मस्तान टोला से चोरी हुई सुपर स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पारस नगर निवासी पहलाद सहनी के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार, जितेंद्र राम के 18 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार, बुधवारी टोला स्थित मारवाड़ी धर्मशाला निवासी राकेश साह के 21 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार तथा गांधी नगर निवासी नथुनी शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुई है। प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनका गिरोह अन्य बाइक चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं। प्रेस वार्ता के दौरान नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
स्वास्थ्य व्यवस्था पर विधायक की पैनी नजर, पतीलार अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Bagaha13 May 2026

स्वास्थ्य व्यवस्था पर विधायक की पैनी नजर, पतीलार अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बगहा। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद स्वास्थ्य विभाग को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में बुधवार को बगहा सदर विधायक राम सिंह ने प्रखंड बगहा एक स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वा...

कानून के घेरे में पूर्व थानाध्यक्ष सम्पत कुमार यादव, कोर्ट ने भेजा समन
Bagaha13 May 2026

कानून के घेरे में पूर्व थानाध्यक्ष सम्पत कुमार यादव, कोर्ट ने भेजा समन

बगहा। पुलिस जिला अंतर्गत सेमरा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सम्पत कुमार यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उन पर कानून की अवहेलना, धमकी देने और न्यायालय के प्रति अपमानजनक टिप्पण...

बेतिया राज व सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, नोटिस के बाद चलेगा बुलडोजर
Bagaha13 May 2026

बेतिया राज व सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, नोटिस के बाद चलेगा बुलडोजर

बगहा। प्रखंड बगहा एक क्षेत्र में बेतिया राज एवं सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। अंचल प्रशासन द्वारा भैरोगंज बाजार, नारा परसोनी समेत कई...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।