Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha4 May 2026

बगहा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
1 min read9 reads
बगहा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बगहा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश राम की अध्यक्षता में सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ, समर्पित और संघर्षशील साथी स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत नेता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय कुशवाहा के जीवन और उनके संघर्षपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। नगर अध्यक्ष तुफैल अहमद ने कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा का संपूर्ण जीवन संगठन, समाज और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहा। वे हमेशा कार्यकर्ताओं की आवाज़ बनकर खड़े रहे और हर आंदोलन व संघर्ष में अग्रिम पंक्ति में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने आगे कहा कि स्वर्गीय कुशवाहा एक कर्मठ, जुझारू और अत्यंत मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके असमय निधन से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं है। उनका जाना न केवल संगठन के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति है।
सभा में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें। इस अवसर पर बगहा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव, ओबीसी जिला अध्यक्ष अयुब अंसारी, मंडल अध्यक्ष बदरे आलम, रामा शंकर दूबे, रमेश राम, उमेश गुप्ता, विकास कुमार सहित अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने खोया जुझारू सिपाही, कार्यकर्ताओं की आंखें हुई नम
कांग्रेस ने खोया जुझारू सिपाही, कार्यकर्ताओं की आंखें हुई नम

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत
Bagaha9 May 2026

बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत

बगहा। नगर क्षेत्र के बड़गांव-खैरपोखरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। घटना के बाद परि...

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।