Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
न्याय के लिए बेतिया में निकला कैंडिल मार्च
न्याय के लिए बेतिया में निकला कैंडिल मार्च
पुलिस अधीक्षक, बेतिया के द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक, बेतिया के द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
Live
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha7 अगस्त 2026

पश्चिम चंपारण : परिवर्तन पदयात्रा के दूसरे दिन नौतन में भाकपा का जनसंपर्क अभियान तेज, महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
पश्चिम चंपारण : परिवर्तन पदयात्रा के दूसरे दिन नौतन में भाकपा का जनसंपर्क अभियान तेज, महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

पश्चिम चंपारण। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रव्यापी "परिवर्तन पदयात्रा" अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड में कार्यकर्ताओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। पदयात्रा के दौरान पार्टी नेताओं ने गांव-गांव और बाजारों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया तथा वर्तमान राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

पदयात्रा कठईया, कर्पूरी चौक, जगदीशपुर, झखरा, खैरा टोला, मंगलपुर, शिवराजपुर और नौतन बाजार समेत कई इलाकों से होकर गुजरी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से मुलाकात कर उन्हें पार्टी के अभियान से अवगत कराया और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर समर्थन की अपील की।

News image

भाकपा नेताओं ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अपराध की घटनाओं को प्रमुख जनसमस्याएं बताते हुए इन पर प्रभावी नियंत्रण की मांग उठाई। इसके साथ ही चारों श्रम संहिताओं को वापस लेने, किसानों के कर्ज माफ करने, युवाओं और छात्रों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने तथा दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी देने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

News image

कर्पूरी चौक पहुंचने पर पदयात्रा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर तथा पूर्व सांसद बैधनाथ महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को जनहित के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

News image

पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा के जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने किया। उन्होंने कहा कि देश में उत्पन्न राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और संवैधानिक चुनौतियों के प्रति जनता को जागरूक करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रही है और उन्हें संगठित कर परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान कर रही है।

News image

वहीं भाकपा के अंचल सचिव ध्रुवनाथ तिवारी ने आरोप लगाया कि गरीबों के सामने आजीविका और आवास का संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी के कारण किसान परेशान हैं, जबकि आम लोग महंगाई और अन्य बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन मुद्दों को लेकर व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने के उद्देश्य से पार्टी लगातार पदयात्रा के माध्यम से लोगों तक पहुंच रही है।

News image

इस पदयात्रा में अशोक मिश्र, ज्वाला कांत द्विवेदी, चन्द्रिका प्रसाद, बब्लू दूबे, मनोज साह, राजेन्द्र साह, गुड्डू श्रीवास्तव, दिगपाल दास, पीताम्बर शर्मा, सीताराम शर्मा, वासुदेव जी, सुरेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

News image

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
Bagaha7 सित॰ 2026

चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन

बगहा। चीनी के बढ़ते दाम के बीच गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने सोमवार को बगहा अनुमंडल कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर व...

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
Bagaha7 सित॰ 2026

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रह...

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
Bagaha6 सित॰ 2026

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा

बगहा।सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 06.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये सीमा क...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

पश्चिम चंपारण : परिवर्तन पदयात्रा के दूसरे दिन नौतन में भाकपा का जनसंपर्क अभियान तेज, महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा