Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha18 जुलाई 2026

बारिश में फिर डूबा बगहा, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट

बगहा। मानसून की बारिश ने एक बार फिर बगहा नगर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। पिछले सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद एनएच-727 के बगहा-बेतिया मार्ग स्थित रत्नमाला मोड़ पर दोबारा जलजमाव हो गया। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग और नगर परिषद ने संयुक्त अभियान चलाकर यहां से पानी की निकासी कराई थी, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण बारिश के साथ ही समस्या फिर लौट आई।

रत्नमाला मोड़ से वार्डों तक जलभराव
रत्नमाला मोड़ से वार्डों तक जलभराव
टूटी नालियां और अधूरी निकासी व्यवस्था से बढ़ी लोगों की मुश्किलें
टूटी नालियां और अधूरी निकासी व्यवस्था से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

स्थानीय निवासी विजय कुमार पांडे, अविनाश पांडे, फरहान अहमद और प्रशांत मिश्रा का कहना है कि हर वर्ष यही स्थिति बनती है। मशीनों से पानी निकालकर कुछ घंटों या कुछ दिनों की राहत तो मिल जाती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता। उनका आरोप है कि एनएच की कई नालियां क्षतिग्रस्त हैं, कई जगह उनका सही मिलान नहीं है और जल निकासी का समुचित मार्ग भी विकसित नहीं किया गया है। नतीजतन बारिश का पानी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है। रत्नमाला मोड़ ही नहीं, नगर के कई अन्य हिस्सों में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। वार्ड संख्या-31 से होकर वार्ड संख्या-30 जाने वाली सड़क पर स्वर्गीय डॉ. रिजवान के घर के समीप नाला जाम होने से एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा है। इसके अलावा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय मार्ग, रामधाम मंदिर रोड तथा वार्ड संख्या-29 और 30 में भी जलभराव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद शायद ही नगर का कोई वार्ड ऐसा बचता हो, जहां जलजमाव की समस्या न हो।

सड़क पर जल जमाव होने से मजबूरन पार करते राहगीर
सड़क पर जल जमाव होने से मजबूरन पार करते राहगीर

कुछ दिन पूर्व एसडीएम चांदनी कुमारी ने अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नालों की सफाई और खुदाई के निर्देश दिए थे। हालांकि, लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर अब भी समुचित सफाई नहीं हो सकी है, जिससे हालात में अपेक्षित सुधार नहीं आया। इस मामले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा ने कहा कि एनएच विभाग की नालियों से पानी की निकासी बाधित होने के कारण समस्या बनी हुई है। लगातार बारिश के चलते फिलहाल स्थायी कार्य संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वर्षा समाप्त होने के बाद जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वार्ड संख्या 31 में सड़क पड़ी जल जमाव
वार्ड संख्या 31 में सड़क पड़ी जल जमाव

फिलहाल, हर बारिश के साथ बगहा के लोगों को जलजमाव, जाम और आवागमन की परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगरवासियों का कहना है कि अस्थायी उपायों के बजाय यदि नालों की मरम्मत, बेहतर ड्रेनेज नेटवर्क और स्थायी जल निकासी व्यवस्था पर काम नहीं हुआ, तो हर मानसून में यही तस्वीर दोहराई जाती रहेगी।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
Bagaha9 सित॰ 2026

जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

बेतिया। जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री तरनजोत सिंह ने आज बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत मंगलपुर तथा मधुबनी प्रखंड अंतर्गत रेवहिया गांव में हो रहे कटाव का स्थल निरीक्षण कर स्थिति क...

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

बारिश में फिर डूबा बगहा, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल