Bagaha Live LogoBagaha LiveDownload
← Back to News

बगहा में शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार

Bagaha10 April 2026
Reporter avatar

Reported by

Nayi Disha Digital NewsREPORTER
58 reads
बगहा में शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार

विशेष खबर : नई दिशा डिजिटल न्यूज

बगहा में शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता को आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी, साइबर थाने में केस दर्ज

बगहा पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। यह कार्रवाई बगहा पुलिस जिला की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी के निर्देश पर की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 8 अप्रैल 2026 को साइबर थाना बगहा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा धनहा टोला निवासी शिव कुमार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए। बाद में इन्हीं सामग्री को व्हाट्सएप के जरिए वायरल करने की धमकी दी गई।

साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई की शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। आरोपी शिव कुमार के खिलाफ साइबर थाना बगहा में कांड संख्या 07/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की धारा 67 और 67(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद, वाल्मीकिनगर थाना की सहायता से आरोपी को हिरासत में लिया गया और साइबर थाना बगहा लाया गया। पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Get Real-Time Alerts on the App

Stay ahead with instant breaking news notifications.

Download the App
End of article