केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत लौरिया प्रखंड की मठिया पंचायत में प्रबुद्ध नागरिकों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के विधानसभा प्रभारी विजय पांडेय ने सेवानिवृत्त एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. माधव कांत राव को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं प्रगतिशील किसान विजय ठाकुर को कृषि एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विजय पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत ठाकुर, बृजेश पांडेय तथा महिला कॉलेज बगहा के प्राध्यापक आशुतोष मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान को और व्यापक करने का संकल्प लिया।
मोदी सरकार के 12वर्ष पूरे होने पर लौरिया में भाजपा ने चलाया जन संपर्क अभियान।
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
लौरिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

नवविवाहिता की मौत के बाद पति समेत पांच पर FIR दर्ज, तीन गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
लौरिया के कटैया पंचायत के वार्ड छह स्थित कटैया गांव में नवविवाहिता सकीना खातून की संदिग्ध मौत के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतका की भौजाई जहांआरा खातून के आव...

बेलवा पंचायत में वीबीजी-रामजी व 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत सैकड़ों पौधे लगाए गए
लौरिया। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से गुरुवार को लौरिया प्रखंड की बेलवा पंचायत में वीबीजी-रामजी एवं 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृहद वृक्षारो...

13 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का प्रदर्शन, लौरिया सीडीपीओ कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक) के आह्वान पर सोमवार को लौरिया परियोजना (सीडीपीओ) कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदा...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
लौरिया • शेयर करें
मोदी सरकार के 12वर्ष पूरे होने पर लौरिया में भाजपा ने चलाया जन संपर्क अभियान।










