SDPO निहारभूषण ने गोली लगने की बात स्वीकारी फोटो। वीडियो।
बगहा पुलिस जिला के भैरोगंज थाना क्षेत्र के भैरोगंज पंचायत में बुधवार को गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई. पंचायत के उप मुखिया अशोक दास समेत एक वार्ड सदस्य को गोली लगने की सूचना है.
घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया.वहीं, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी.जानकारी के अनुसार, भैरोगंज पंचायत में मुखिया और उप मुखिया के बीच पंचायत के विभिन्न कार्यों एवं सरकारी योजनाओं को लेकर लंबे समय से विवाद और आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बनी हुई थी. दोनों पक्षों के बीच कई मुद्दों को लेकर एक-दूसरे का विरोध भी चल रहा था। इसी विवाद को घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही भैरोगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करते हुए घटनास्थल की स्थिति की भी जानकारी ली. गोलीबारी के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.बगहा एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि उप मुखिया और एक वार्ड सदस्य को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई है. मामले में मुखिया पति पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

पुलिस घटना के कारणों के साथ-साथ गोली चलाने वाले व्यक्ति और विवाद में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

















