चौतरवा। हत्या के प्रयास के मामले में चौतरवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के बंगला टोला वार्ड संख्या-2 निवासी स्वर्गीय बदरी राम के पुत्र दुखी राम उर्फ भोला राम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में वांछित था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की गई।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


















