बगहा। नगर क्षेत्र में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। एक घटना ट्रेन से गिरने की है, जबकि दूसरी सड़क दुर्घटना से जुड़ी बताई जा रही है। पहली घटना शुक्रवार रात की है। सुगौली थाना क्षेत्र के मधुमंलेती गांव निवासी 50 वर्षीय देवीलाल साहनी गोरखपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही सवारी ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। बताया जाता है कि ट्रेन बगहा स्टेशन के आसपास पहुंची थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल उन्हें उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। शनिवार को भी उनका इलाज जारी रहा। घायल देवीलाल साहनी ने बताया कि वह तमिलनाडु में मजदूरी का काम करते हैं। वहां से वह एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए गोरखपुर पहुंचे थे। इसके बाद पैसेंजर ट्रेन पकड़कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बगहा के पास ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गए। हादसे के बाद उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
वहीं दूसरी घटना नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले की है। यहां 25 वर्षीय लड्डू सोनी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया गया कि बाइक से जाते समय असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्वजन तत्काल उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। दोनों घायलों का उपचार चिकित्सक विजय कुमार की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि बाइक दुर्घटना में घायल युवक की स्थिति सामान्य बनी हुई है। वहीं ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की स्थिति को लेकर जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। घटना के बाद अस्पताल में दोनों घायलों के स्वजन मौजूद रहे।
ट्रेन से गिरकर मजदूर घायल, बाइक दुर्घटना में युवक जख्मी
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण।
बगहा। अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में गुरुवार को टीबी उन्मूलन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमति चा...

गुप्त सूचना पर भितहा पुलिस की कार्रवाई, 9.6 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर भितहा पुलिस की कार्रवाई, 9.6 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार भितहा (प. चम्पारण)। भितहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ...

बगहा NEET परीक्षा से संबंधित पेपर लीक मामलों को लेकर हो रहे, विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनज़र किसी भी संभावित परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतू पुलिस बल को आवश्यक प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया
बगहा गुरुवार को पुलिस जिला बगहा के पुलिस केंद्र में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार,बगहा के नेतृत्व में जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दंगा नियंत्र...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





