Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha8 May 2026

शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
2 min read10 reads
शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के ससरांव गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान ससरांव गांव निवासी स्वर्गीय जोगिंद्र चौधरी के 29 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की आगामी 29 जून को शादी होने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। मृतक के भाई दीपक कुमार ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य बगहा दो स्थित डुमवलीया गांव में अपने रिश्तेदार ओम प्रकाश चौधरी के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सतीश को भी शादी में पहुंचने के लिए कई बार मोबाइल पर कॉल किया गया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। लगातार पांच से छह बार कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मामले की सूचना भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस वहां पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने घर का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर सतीश कुमार साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार सतीश इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रहा था। उसकी शादी तय होने के कारण परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस संबंध में भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक सतीश कुमार का फाइल फोटो
मृतक सतीश कुमार का फाइल फोटो

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

नवकी बाजार में टूटी सड़क बनी परेशानी, राहगीर हो रहे घायल
Bagaha8 May 2026

नवकी बाजार में टूटी सड़क बनी परेशानी, राहगीर हो रहे घायल

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा नगर स्थित नवकी बाजार से हनुमानगढ़ी मंदिर तक चल रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क निर्माण के लिए पुरानी पीसीसी सड़...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।