बगहा। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में वन स्टॉप सेंटर बगहा ने एक बार फिर सराहनीय कार्य किया है। केंद्र की सक्रियता, संवेदनशीलता और त्वरित पहल के कारण एक पीड़ित सरवाइवर को मात्र तीन दिनों के भीतर उसका बच्चा एवं स्त्रीधन वापस दिलाया गया। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, जिसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व बिहार के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पीड़िता 7 मई को अपनी समस्या लेकर वन स्टॉप सेंटर पहुंची थी। उसने अपने ससुराल पक्ष पर बच्चा और स्त्रीधन वापस नहीं करने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पीड़िता की पूरी बात सुनने के बाद संबंधित पक्षों से संपर्क स्थापित किया गया तथा आवश्यक कानूनी और सामाजिक प्रक्रिया अपनाई गई। लगातार प्रयास, समझाइश और समन्वय के बाद 9 मई को पीड़िता को उसका बच्चा और स्त्रीधन वापस मिल गया। इस सफलता के बाद पीड़िता ने राहत महसूस करते हुए वन स्टॉप सेंटर के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी केंद्र की इस त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई की सराहना की है। इस पूरे मामले में केंद्र प्रशासक रंजीता कुमारी, केस वर्कर श्वेता कुमारी एवं सिमरन कुमारी, साथ ही कार्यालय सहायक चुन्नू कुमार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। टीम ने पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने में सफलता हासिल की। महिला उत्पीड़न और पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों में वन स्टॉप सेंटर लगातार महिलाओं को कानूनी सहायता, परामर्श और संरक्षण उपलब्ध करा रहा है। केंद्र की यह पहल महिलाओं के बीच सुरक्षा, विश्वास और न्याय की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रही है।
तीन दिन में मां को मिला बच्चा, वन स्टॉप सेंटर ने दिलाया न्याय
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण।
बगहा। अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में गुरुवार को टीबी उन्मूलन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमति चा...

गुप्त सूचना पर भितहा पुलिस की कार्रवाई, 9.6 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर भितहा पुलिस की कार्रवाई, 9.6 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार भितहा (प. चम्पारण)। भितहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ...

बगहा NEET परीक्षा से संबंधित पेपर लीक मामलों को लेकर हो रहे, विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनज़र किसी भी संभावित परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतू पुलिस बल को आवश्यक प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया
बगहा गुरुवार को पुलिस जिला बगहा के पुलिस केंद्र में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार,बगहा के नेतृत्व में जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दंगा नियंत्र...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





