चौतरवा। चौतरवा थाना पुलिस ने रविवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी, एक शराबी तथा दो एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान जैनी टोला निवासी स्वर्गीय बलिराम यादव के पुत्र प्रवेश यादव के रूप में हुई है। वहीं, शराब के नशे में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बहुअरवा निवासी किशोर राम के पुत्र शर्मा राम के रूप में हुई है।इसके अलावा पुलिस ने न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में ओलिनगर निवासी अफसर मियां के पुत्र गफ्फार मियां तथा पतिलार निवासी स्वर्गीय रूलील मियां के पुत्र वकील अंसारी शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
छापेमारी दल में चौतरवा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, एसआई बाबूलाल सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल रहे।


















