पश्चिमी चंपारण।जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र के गुरवलिया गांव में शनिवार की सुबह हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले की जानकारी रविवार को पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) बेतिया अतनु दत्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह लव कुमार मिश्र के घर पर बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने पहुंचकर कई राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) बेतिया के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। गठित एसआईटी ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ-साथ तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में मो. रवि उर्फ रवि आलम, पिता मो. इलाही अंसारी, निवासी नया टोलागंज वार्ड संख्या-1 इंदिरा चौक, थाना नगर बेतिया; राजा कुमार, पिता स्व. सुशील प्रसाद, निवासी इलाराम चौक, थाना नगर बेतिया तथा धीरज कुमार शुक्ला, पिता अवध किशोर शुक्ला, निवासी महावीरपुर वार्ड संख्या-13, थाना योगापट्टी शामिल हैं। तीनों पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मो. रवि उर्फ रवि आलम का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध नगर थाना कांड संख्या-205/25 दिनांक 4 मई 2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। इस कांड में उसके खिलाफ आरोपपत्र भी समर्पित किया जा चुका है। वहीं अन्य गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक अतनु दत्ता, पु.नि. राजेश कुमार, पु.नि. अतुल राज, पु.नि. मनोज कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार, मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार, तकनीकी शाखा के सौरभ कुमार तथा सिपाही बब्लू कुमार शामिल थे। बेतिया पुलिस ने कहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
24 घंटे में फायरिंग कांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण।
बगहा। अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में गुरुवार को टीबी उन्मूलन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमति चा...

गुप्त सूचना पर भितहा पुलिस की कार्रवाई, 9.6 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर भितहा पुलिस की कार्रवाई, 9.6 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार भितहा (प. चम्पारण)। भितहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ...

बगहा NEET परीक्षा से संबंधित पेपर लीक मामलों को लेकर हो रहे, विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनज़र किसी भी संभावित परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतू पुलिस बल को आवश्यक प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया
बगहा गुरुवार को पुलिस जिला बगहा के पुलिस केंद्र में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार,बगहा के नेतृत्व में जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दंगा नियंत्र...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





