Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
BreakingBagaha13 May 2026

कानून के घेरे में पूर्व थानाध्यक्ष सम्पत कुमार यादव, कोर्ट ने भेजा समन

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
1 min read37 reads
कानून के घेरे में पूर्व थानाध्यक्ष सम्पत कुमार यादव, कोर्ट ने भेजा समन

बगहा। पुलिस जिला अंतर्गत सेमरा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सम्पत कुमार यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उन पर कानून की अवहेलना, धमकी देने और न्यायालय के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, शास्त्री नगर निवासी जावेद अख्तर उर्फ मुन्ना ने बगहा न्यायालय में परिवाद संख्या 222/25 दायर किया है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन थानाध्यक्ष सम्पत कुमार यादव ने उन्हें दौड़ाकर गोली मारने की धमकी दी थी। साथ ही न्यायालय को लेकर कथित रूप से “पागलों का अड्डा” जैसी टिप्पणी भी की गई। इस टिप्पणी को न्यायिक गरिमा के खिलाफ माना जा रहा है। मामले पर संज्ञान लेते हुए न्यायिक दंडाधिकारी, बगहा ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 198, 308, 115, 351 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। अदालत ने सम्पत कुमार यादव को 20 मई को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। परिवादी जावेद अख्तर ने आरोप लगाया है कि सेमरा थाना में पदस्थापन के दौरान पूर्व थानाध्यक्ष का कार्यशैली लगातार विवादों में रही। उन्होंने दावा किया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में भूमाफियाओं के साथ मिलकर गैरकानूनी हस्तक्षेप किया गया। उनका कहना है कि भूमि विवाद सिविल प्रकृति के मामले होते हैं, जिनमें पुलिस को सीधे हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। इस संबंध में न्यायालय और सरकार की ओर से पूर्व में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जावेद अख्तर ने यह भी कहा कि उनके पास कथित अनियमितताओं से जुड़े कई साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें जल्द ही बिहार के पुलिस महानिदेशक को सौंपा जाएगा। वहीं, सूत्रों की मानें तो सम्पत कुमार यादव के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में एक आपराधिक रिट याचिका भी लंबित है। फिलहाल, 20 मई को होने वाली अगली सुनवाई और संभावित प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी हुई है।

परिवादी जावेद अख्तर ने लगाया आरोप
परिवादी जावेद अख्तर ने लगाया आरोप

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
स्वास्थ्य व्यवस्था पर विधायक की पैनी नजर, पतीलार अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Bagaha13 May 2026

स्वास्थ्य व्यवस्था पर विधायक की पैनी नजर, पतीलार अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बगहा। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद स्वास्थ्य विभाग को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में बुधवार को बगहा सदर विधायक राम सिंह ने प्रखंड बगहा एक स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वा...

बेतिया राज व सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, नोटिस के बाद चलेगा बुलडोजर
Bagaha13 May 2026

बेतिया राज व सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, नोटिस के बाद चलेगा बुलडोजर

बगहा। प्रखंड बगहा एक क्षेत्र में बेतिया राज एवं सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। अंचल प्रशासन द्वारा भैरोगंज बाजार, नारा परसोनी समेत कई...

वाल्मीकिनगर विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, पिपरासी और भीतहा में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज
Bagaha13 May 2026

वाल्मीकिनगर विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, पिपरासी और भीतहा में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज

बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सात निश्चय योजना–3 के अंतर्गत राज्य में तीन नए डिग्री कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी गई है। इनमें से दो कॉलेज पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकि...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।

कानून के घेरे में पूर्व थानाध्यक्ष सम्पत कुमार यादव, कोर्ट ने भेजा समन | Bagaha Live