Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha6 जुलाई 2026

बगहा में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, 'पेड़ लगाओ, पानी बचाओ, पॉलीथिन हटाओ' का दिया संदेश

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 3 मिनट

बगहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वावधान में बगहा के मारवाड़ी अतिथि भवन में दो दिवसीय पर्यावरण कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 4 जुलाई की संध्या से 5 जुलाई की संध्या तक चले इस कार्यक्रम में उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार और झारखंड से आए सैकड़ों पर्यावरण कार्यकर्ताओं, शोधकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयामों पर मंथन किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सर्वव्यवस्था प्रमुख सह जिला संयोजक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यशाला के दौरान अनुभूति भ्रमण एवं संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

हरियाली की मिसाल बने पीपरा का भ्रमण करते उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार और झारखंड से आए प्रतिनिधि
हरियाली की मिसाल बने पीपरा का भ्रमण करते उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार और झारखंड से आए प्रतिनिधि

विभाग संयोजक डॉ. अमित रंजन ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्लास्टिक प्रदूषण जैसी समस्याओं से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि लगातार जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित कर रही है। प्रांत संयोजक सुधांशु मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधों के संरक्षण, जल बचाने और पॉलीथिन मुक्त समाज बनाने पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि गतिविधि द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर तय अनुभूति भ्रमण कार्यक्रम के लिए इस वर्ष बगहा जिले का चयन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य का प्रवास भी निर्धारित हुआ।

'पेड़ लगाओ, पानी बचाओ, पॉलीथिन हटाओ' का संदेश देते अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य
'पेड़ लगाओ, पानी बचाओ, पॉलीथिन हटाओ' का संदेश देते अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य

अनुभूति भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने पीपरा स्थित विकास वैभव चौक पहुंचकर गजेन्द्र यादव द्वारा लगाए गए दस लाख से अधिक पौधों का अवलोकन किया। उपस्थित लोगों ने उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बताया। प्राकृतिक वातावरण और हरियाली को देखकर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
रविवार की संध्या आयोजित संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह संघचालक राजकिशोर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रकुमार पाठक ने की। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर प्रांत संयोजक सुधांशु मिश्र, जिला संयोजक जितेन्द्र कुमार एवं अध्यक्ष चन्द्रकुमार पाठक ने किया।

'एक व्यक्ति–एक पेड़' का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए प्रतिभागी
'एक व्यक्ति–एक पेड़' का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए प्रतिभागी
पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने बगहा पहुंचे उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार और झारखंड के प्रतिनिधि
पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने बगहा पहुंचे उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार और झारखंड के प्रतिनिधि

अपने संबोधन में गोपाल आर्य ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए "पेड़ लगाओ, पानी बचाओ और पॉलीथिन हटाओ" का संदेश दिया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है।

मारवाड़ी अतिथि भवन में आयोजित संगोष्ठी में पर्यावरण बचाने का संदेश देते मुख्य अतिथि गोपाल आर्य
मारवाड़ी अतिथि भवन में आयोजित संगोष्ठी में पर्यावरण बचाने का संदेश देते मुख्य अतिथि गोपाल आर्य

कार्यक्रम में सह प्रांत संयोजक देवदास, दक्षिण बिहार के प्रांत संयोजक रामबिलास सांडिल्य, प्रांत युवा प्रमुख नवनीत गिरी, पर्यावरण शोधकर्ता जयेश भट्टाचार्य, जनार्दन विश्वकर्मा, डॉ. योगी शैलेन्द्र गिरी, डॉ. कीर्ति कुमारी, अशोक राव, प्रमोद गुप्ता, सुनील कुमार, संदीप चौधरी, ममता दूबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक डॉ. रामप्रताप सिंह, जिला कार्यवाह सतीश कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख उमेश अग्रवाल, जिला शारीरिक प्रमुख संतोष सोनी, नगर कार्यवाह प्रवीण कुमार, नगर व्यवस्था प्रमुख संजय कुमार, नगर शारीरिक प्रमुख राजीव कुमार तथा बनवासी कल्याण आश्रम के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राही सहित अनेक स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बगहा में पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला के दौरान उपस्थित देशभर से आए पर्यावरण कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी।
बगहा में पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला के दौरान उपस्थित देशभर से आए पर्यावरण कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
Bagaha9 सित॰ 2026

जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

बेतिया। जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री तरनजोत सिंह ने आज बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत मंगलपुर तथा मधुबनी प्रखंड अंतर्गत रेवहिया गांव में हो रहे कटाव का स्थल निरीक्षण कर स्थिति क...

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

बगहा में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, 'पेड़ लगाओ, पानी बचाओ, पॉलीथिन हटाओ' का दिया संदेश