पठखौली थाना का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक।
बगहा। गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार नें पटखौली थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार तथा पुलिसिंग व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने थाना में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने तथा आम लोगों की शिकायतों का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के नियमित संधारण पर भी विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे और आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।














