Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई: 9.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई: 9.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।
शरीर नश्वर है किंतु आत्मा अजर अमर है -राघवाचार्य महाराज जी
शरीर नश्वर है किंतु आत्मा अजर अमर है -राघवाचार्य महाराज जी
पिपरासी थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश।
पिपरासी थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश।
बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर
बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर
चौतरवा पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
चौतरवा पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश
संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha20 मई 2026

65वीं वाहिनी एसएसबी में 227 नवआरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह संपन्न

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
65वीं वाहिनी एसएसबी में 227 नवआरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह संपन्न
बिहार पुलिस के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा कानून-व्यवस्था,
बिहार पुलिस के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा कानून-व्यवस्था,

बगहा। 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बगहा परिसर में गुरुवार को बिहार पुलिस के 227 नवप्रशिक्षित आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सभी नवप्रशिक्षु जिला पुलिस मोतिहारी से संबंधित हैं। इनका प्रशिक्षण जुलाई 2025 से प्रारंभ हुआ था, जो सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। समारोह का आयोजन कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान जवानों को शारीरिक दक्षता, ड्रिल, अनुशासन, शस्त्र संचालन, आपदा प्रबंधन तथा पब्लिक डीलिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बिहार पुलिस के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान प्रक्रिया, भारतीय न्याय संहिता एवं पुलिसकर्मियों के कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त कस्टम विभाग, वन विभाग एवं साइबर अपराध से जुड़े विशेषज्ञ अधिकारियों ने भी विशेष कक्षाएं संचालित कीं।
समारोह की मुख्य अतिथि बिहार पुलिस की महानिरीक्षक श्रीमती अनुसूया रणसिंह साहू थीं। उन्होंने अपने संबोधन में नवआरक्षियों को ईमानदारी, अ2नुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और जवानों को जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा। इस अवसर पर एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया के उप महानिरीक्षक हरी प्रकाश सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दीक्षांत परेड के दौरान नवप्रशिक्षित जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट, मास पीटी, टैटू ड्रिल, मल्लखंभ, वॉल्टिंग एवं हथियार संचालन का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में जवानों के परिवारजनों की मौजूदगी ने माहौल को भावुक बना दिया। अपने पुत्रों और परिजनों को वर्दी में शपथ लेते देख परिवारजनों की आंखों में गर्व साफ झलक रहा था।
समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का पुरस्कार अभिषेक कुमार, इनडोर प्रदर्शन में नितीश कुमार, आउटडोर में नवीन कुमार, फायरिंग में विकास कुमार, ड्रिल एवं टर्न आउट में सुजीत कुमार, खेलकूद में प्रिंस कुमार चौधरी तथा शारीरिक दक्षता में सुधीर कुमार को प्रदान3 वी किया गया। अंत में मुख्य अतिथि ने परिजनों से मुलाकात कर उनके त्याग और सहयोग की सराहना की।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश
Bagaha23 जुल॰ 2026

संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश

संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश बगहा। जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को हर हाल में...

चौतरवा पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
Bagaha23 जुल॰ 2026

चौतरवा पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

चौतरवा। पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना कांड संख्या 260/26 के...

बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर
Bagaha23 जुल॰ 2026

बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर

बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को पिपरासी थाना का औचक...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Lauriya22 जुल॰ 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.