शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित करती हुई सुषमा सिंह
बगहा। मार्शल आर्ट की नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली रामनगर की बेटी राधा सिंह को भाजपा की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने राधा सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
सुषमा सिंह ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। राधा सिंह का राष्ट्रीय स्तर की मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए चयन होना बगहा रामनगर और पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने राधा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए परिवार और समाज का निरंतर प्रोत्साहन मिलना चाहिए

आपको बता दें की रामनगर के वरीय पत्रकार प्रकाश सिंह की बेटी राधा सिंह है, उनके सम्मान से परिजनों एवं स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने भी राधा को अंतराष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं


















