Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
नरकटियागंज30 April 2026

चलती ट्रेन में आरपीएफ का बड़ा एक्शन, 25 लाख की नेपाली चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
1 min read29 reads
चलती ट्रेन में आरपीएफ का बड़ा एक्शन, 25 लाख की नेपाली चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी

पश्चिमी चंपारण। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) नरकटियागंज ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस से करीब 25 लाख रुपये मूल्य की नेपाली चरस बरामद की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 29 अप्रैल को सिसवा बाजार और घुघली रेलवे स्टेशन के बीच गुप्त सूचना के आधार पर की गई। आरपीएफ को पहले से सूचना मिली थी कि ट्रेन में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर सफर कर रहे हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट नरकटियागंज के कमांडर ऋतुराज कश्यप के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ट्रेन में चढ़कर अलग-अलग कोचों में सघन जांच अभियान चलाया और संदिग्ध यात्रियों पर पैनी नजर रखी। जांच के दौरान कोच संख्या S-2 के शौचालय के पास दो यात्रियों की गतिविधि संदिग्ध लगी। जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ की और उनके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुल 14 पैकेट में रखी गई 4.318 किलोग्राम नेपाली चरस बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तराबुल, निवासी गौरीपुर शेख टोला, बलथर तथा जोगिंद्र प्रसाद, निवासी बेल्वानिया, मैनाटांड, पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे नेपाल से चरस लाकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इसकी आपूर्ति करने जा रहे थे। तस्करों ने चरस को शौचालय के पास छिपाकर रखा था, ताकि जांच से बच सकें। आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि इस कार्रवाई में सअनि कमलेश सिंह यादव समेत अन्य जवानों की अहम भूमिका रही। बरामद चरस और गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना गोरखपुर को सौंप दिया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आगे पढ़ें

नरकटियागंज से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

पूरा archive खोलें
मनोेज वाजपेयी अपने पैतृक गांव से शुरू करेंगे विकास मुहिम, आदिवासी-वंचितों के उत्थान पर जोर
नरकटियागंज29 Apr 2026

मनोेज वाजपेयी अपने पैतृक गांव से शुरू करेंगे विकास मुहिम, आदिवासी-वंचितों के उत्थान पर जोर

बॉलीवुड अभिनेता और पद्मश्री से सम्मानित मनोज वाजपेयी अब अपनी मातृभूमि के आदिवासियों और वंचितों के उत्थान के लिए काम करेंगे। वे अपने पैतृक गांव बेलवा बहुअरी से एक विकास मुहिम की...

शिकारपुर में दो लड़कियों के अपहरण का मामला, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
नरकटियागंज28 Apr 2026

शिकारपुर में दो लड़कियों के अपहरण का मामला, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

शिकारपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से 22 और 24 अप्रैल को दो लड़कियों का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजनों ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।...

नरकटियागंज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों का खुलासा
नरकटियागंज26 Apr 2026

नरकटियागंज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों का खुलासा

नरकटियागंज में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक निजी अस्पतालों, लैब और जांच घरों पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि अधिकांश अस्पताल अवैध रूप से संचालित...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।