प्रखंड कार्यालय में प्रतिनिधियों व कर्मियों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन
नौतन केंद्र सरकार द्वारा संचालित जी राम जी योजना के क्रियान्वयन में प्रतिनिधियों की भूमिका और योजना को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से रविवार को प्रखंड के कृषि भवन में प्रतिनिधियों व कर्मियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया! इस दौरान पीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने नये योजना के रूपरेखा और योजना के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी! इस योजना के तहत कराये जाने वाले कार्यों को धरातल पर उतारने की अपील करते हुए योजना चयन की जानकारी दी! ताकि योजना से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें! इस योजना को सफल बनाने में प्रतिनिधियों व कर्मियों के संयुक्त सामंजस्य अनिवार्य है! मौके पर उप प्रमुख उपसर हुसैन मुखिया अफरोज नैयर प्रतिनिधि काशी लाल प्रसाद यादो लाल बैठा पंसस बदरी यादव अलखदेव राम राकेश कुमार वर्मा आलमगीर अंसारी परमेस्वर साह राजेश कुशवाहा मनान मियां राजू सिंह पीआरएस रंजीत कुमार सोनेलाल सुबोध कुमार राकेश कुमार आदि मौजूद रहे















