चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद तिवारी का ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत
बगहा। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, बगहा में शुक्रवार को देशभक्ति और गौरव से भरा माहौल देखने को मिला। महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के पौत्र श्री अमित आजाद तिवारी के विद्यालय आगमन पर स्कूल परिवार ने उनका फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विद्यालय के संचालक अभय राव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अतिथि के सम्मान में अनुशासनबद्ध तरीके से सलामी दी। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और विद्यालय परिवार का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में विद्यालय परिवार ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का साहस, त्याग, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके पौत्र अमित आजाद तिवारी का विद्यालय आगमन विद्यार्थियों के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि यह मुलाकात बच्चों के लिए लंबे समय तक यादगार और प्रेरणादायी रहेगी।


















