रामनगर (प. चम्पारण)। प्रखंड क्षेत्र के दिउलिया बभनी गांव में जहरीले सर्प के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामप्रबेश प्रसाद (उम्र लगभग 55 वर्ष), पिता नथु प्रसाद के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे रामप्रबेश प्रसाद को घर के पास ही एक जहरीले सर्प ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए रामनगर पीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनकी पुत्री की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सर्पदंश से बचाव के लिए आवश्यक जागरूकता और सुविधाओं की मांग करते हुए प्रशासनिक मुआवजे की मांग की है।
जहरीले सांप के डसने से 55वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत परिजनों में मातम पसरा
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
रामनगर से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

खटरा-खटौरी में बाबूधाम ट्रस्ट का सेवा शिविर बना शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का सहारा, एपी पाठक ने कहा—सेवा ही सच्ची साधना
खटरा-खटौरी। सावन के पावन अवसर पर नर्मदेश्वर शिव मंदिर की ओर कठिन कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले शिवभक्त श्रद्धालुओं की सेवा के लिए खटरा-खटौरी में पुर्व एडीजी भारत सरकार एपी पाठक क...

खाट पर मरीज, बदहाल सड़कें बनीं इलाज की राह में बाधा
दोन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली उजागर, एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजन खाट के सहारे मरीज को ले गए अस्पताल बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल के सुदूरवर्ती दोन क्...

सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित रामनगर नगर में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 अंतर्गत मुडिला ग...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Ramnagar • शेयर करें
जहरीले सांप के डसने से 55वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत परिजनों में मातम पसरा










