बगहा। जिलाधिकारी श्री तरुणजोत सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी सिंह की मौजूदगी में पटना से माननीय मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा पशुपालन मंत्री द्वारा ऑनलाइन एनीमिया मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया।
अभियान के तहत विभिन्न उम्र वर्ग के लोगों की एनीमिया संबंधी जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंद लोगों को उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों ने अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जांच एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।
इस मौके पर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. ए.के. तिवारी, डॉ. एस.पी. अग्रवाल, डॉ. राजीव कुमार सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं तमाम स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।


















