Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत

बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि

सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित

नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर होगा प्रसाधन सुविधाओं का निर्माण:गरिमा देवी सिकारिया

SSB 21वीं वाहिनी ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल: VTR में भालू के हमले में घायल नेपाली नागरिक की बचाई जान

जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha10 जुलाई 2026

बगहा अस्पताल में मृत नवजात के जन्म के बाद बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; दो हिरासत में

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा अस्पताल में मृत नवजात के जन्म के बाद बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; दो हिरासत में

बगहा। पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार दोपहर प्रसव के दौरान मृत नवजात के जन्म के बाद जमकर हंगामा हुआ। नवजात की मौत से आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए लेबर रूम में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान लैपटॉप, टेबल सहित अस्पताल की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

हंगामे के बाद हालात पर काबू पाने के लिए अस्पताल पहुंची पुलिस टीम

जानकारी के अनुसार, चौतरवा थाना क्षेत्र के चौतरवा गांव निवासी रितेश राम अपनी पत्नी ज्योति देवी को प्रसव पीड़ा होने पर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्रसव के दौरान मृत नवजात का जन्म हुआ। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों और जीएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर उचित इलाज और आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल मिलती तो नवजात की जान बचाई जा सकती थी। इसी आरोप को लेकर अस्पताल परिसर में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते हंगामे की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आक्रोशित लोगों ने लेबर रूम में घुसकर जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ के दौरान अस्पताल के कुछ महत्वपूर्ण अभिलेख भी अस्त-व्यस्त हो गए। स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर दिया। घटना के कारण करीब दो घंटे तक अस्पताल की सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।

लेबर रूम के बाहर हंगामे के बाद हालात पर नजर रखती पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, एसआई हरीश चंद्र कुमार, एएसआई ध्रुव प्रसाद समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और अस्पताल प्रबंधन तथा परिजनों के बीच वार्ता कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल कोई सहमति नहीं बन सकी।

तोड़फोड़ के बाद अस्पताल में फैला सामान और क्षतिग्रस्त सरकारी संपत्ति

अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत पुलिस को सौंपी है। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने पूरे घटनाक्रम की सूचना वरीय अधिकारियों को भेज दी है।

मृत नवजात के जन्म के बाद अस्पताल में हंगामा करते परिजन।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
Bagaha9 सित॰ 2026

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले में लगातार हो रहे कटाव को लेकर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बगहा-2 प्रखंड के मंगलपुर और मधुबनी प्रखंड के रेवहि...

अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित
Bagaha9 सित॰ 2026

अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित

बगहा। अनुमंडल पदाधिकारी बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी ने मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. बालेश्वर शर्मा समेत कई एएनएम अ...

SSB 21वीं वाहिनी ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल: VTR में भालू के हमले में घायल नेपाली नागरिक की बचाई जान
Bagaha9 सित॰ 2026

SSB 21वीं वाहिनी ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल: VTR में भालू के हमले में घायल नेपाली नागरिक की बचाई जान

SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा दिनांक 09/09/2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के निर्देशन में* एक और सराहनीय मानवीय कार्य किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः वाल्...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें