बगहा SP राजेश कुमार ने सरकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय10+2 बगहा 2 को गोद लिया है। जिसमें सोमवार को तथा मंगलवार को विद्यालय में पहुंच कर छात्राओं के बीच बैठकर संवाद किया। एसपी ने छात्राओं कहा लक्ष्य तय कर मेहनत करने तथा अनुशासन और समय का महत्व रखें। पुलिस की वर्दी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी रखने वाले SP राजेश कुमार ने विद्यालय में कुछ अलग ही अंदाज में दिखे।
जैसे ही विद्यालय में SP पहुंचे जैसे लगा कि कोई अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचा है। लेकिन अंदर दाखिल होते ही स्कूली टीचर के जैसा हाव भाव छात्राओं के बीच आपसी सहयोग एवं प्रेम भावना से ओतप्रोत थे। इस दौरान एसपी राजेश कुमार ने कहा कि बड़ी सुखद अनुभव प्राप्त हो रही है छात्राओं के बीच एक शिक्षक के रूप में यहां पर मौजूद हूं। शिक्षक का कर्तव्य होता है कि अपने अंधेरे में रहकर छात्र छात्राओं को उजाला की तरफ ले जाता है।
कुछ देर के लिए अपनी पुरानी यादों में खो गए थे। जब उन्होंने इसी तरह के स्कूली जीवन में एक छात्र बनकर पठन पाठन किया था।
गुरुजनों का आशीर्वाद और अपनी खुद की अनुशासन और मेहनत के साथ माता पिता का सहयोग से आज हमें इस बात का प्रेरित करता है काश मुझे बचपन की उन सुनहरे पलों एक बारगी फिर लौट कर आ सके । स्कूली बच्चियों ने बड़े अदब और गर्व महसूस किया कि जिले के एसपी ने उन्हें पहली बार गुरु बनकर शिक्षा दिया।


















