बगहा/पश्चिम चंपारण। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे नें पश्चिम चंपारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों का रविवार को दौरा कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों एवं आम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान मंत्री के साथ बगहा विधायक राम सिंह नें भी क्षेत्र की आधारभूत संरचना, सड़क,पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
मंत्री सतीश चंद्र दूबे नें कहा कि केंद्र सरकार आम जनता तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















