बगहा नगर स्थित मड़वारी अतिथि भवन में रविवार को अध्यात्म सेवा संघ संस्कृत भारती द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि बगहा अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती चांदनी कुमारी नें संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरा परिसर आध्यात्मिक एवं संस्कृतमय वातावरण से गूंज उठा।वहीं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक परमानन्द प्रकाश नें किया कार्यक्रम में संस्कृत भाषा,भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण एवं प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि मानवेंद्र मिश्रा ने संस्कृत को भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा की महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं विशिष्ट अतिथि एसडीएम चांदनी कुमारी ने भी संस्कृत एवं भारतीय संस्कारों को समाज की मजबूत नींव बताया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध संस्कृति, ज्ञान और परंपरा की पहचान है।

कार्यक्रम में उपस्थित बगहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निहार भूषण,वन विकास भारती के सचिव अरूण कुमार सिंह,गोरख उपाध्याय,गिरींद्र पांडेय, पं• सुबोध तिवारी,रविकेश मिश्रा, निप्पु पाठक,विनोद तिवारी,राकेश सिंह, संजय तिवारी,नागेन्द्र उपाध्याय,केदान नथानी,प्रेंमअग्रवाल
अजय गुप्ता,अमर सिंह,जयनेंद्र सिंह,दीपक राही,विनय उपाध्याय,अविनाश पाण्डेय, जितेंद्र राव,नागेन्द्र द्विवेदी,मनोज सिंह,दयाशंकर सिंह,सुनील वर्मा,रानू सिंह,रुपेश तिवारी,रणधीर प्रताप सिंह तथा सैकड़ो गणमान्य लोगों में
कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल बना रहा।


















