Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद
बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे
बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे
राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha21 मई 2026

एएनएम छात्रावास में बदहाल व्यवस्था पर भड़की छात्राएं, खराब भोजन और पानी संकट को लेकर जोरदार प्रदर्शन

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
एएनएम छात्रावास में बदहाल व्यवस्था पर भड़की छात्राएं, खराब भोजन और पानी संकट को लेकर जोरदार प्रदर्शन
मांगो को पूरा करने के लिए बैनर के खड़ी छात्राएं
मांगो को पूरा करने के लिए बैनर के खड़ी छात्राएं

बगहा। अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल में बदहाल व्यवस्था और लापरवाही का मामला गुरुवार को उस समय खुलकर सामने आया, जब नर्सिंग प्रशिक्षण ले रही छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। छात्रावास में लगातार मिल रहे सड़े-गले भोजन, गंदगी और पेयजल संकट से परेशान छात्राओं ने परिसर में जमकर हंगामा किया। नाराज छात्राओं ने जीविका दीदी और मेस प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दो छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदर्शन कर रही छात्राओं में प्रिया कुमारी, प्रिय ठाकुर, कोमल भारती, अमृता कुमारी, संगीता कुमारी, चंदा कुमारी, साक्षी कुमारी, गुड़िया कुमारी, प्रीती कुमारी, सरिता कुमारी, रेशमी भारती, नेहा कुमारी और नीतू कुमारी समेत दर्जनों छात्राएं शामिल थीं। छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास के मेस में कई महीनों से बेहद घटिया और अस्वच्छ भोजन परोसा जा रहा है। कई बार खाने में कीड़े निकल चुके हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उनका कहना है कि खराब भोजन खाने से कई छात्राएं बीमार पड़ चुकी हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार लोग मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे। छात्राओं ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच पेयजल की भी भारी समस्या बनी हुई है। भोजन के समय केवल एक गिलास पानी दिया जाता है और अधिक पानी मांगने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। मजबूरी में छात्राएं अस्पताल परिसर में नगर परिषद द्वारा लगाए गए वाटर कूलर से पानी लाकर पीने को विवश हैं। छात्राओं का कहना है कि जिस संस्थान में उन्हें मरीजों को स्वच्छता और पौष्टिक भोजन का महत्व सिखाया जाता है, वहीं खुद उन्हें अमानवीय हालात में रखा जा रहा है। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने जीविका दीदी की इंचार्ज रूवी कुमारी एवं गौरव कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेस में साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जाता। विरोध करने पर गाली-गलौज की जाती है और शिकायत करने पर उनकी बातों को अनसुना कर दिया जाता है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि मेस संचालक पैसे लेने के बाद अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्राएं “मेस बंद करो”, “पैसा लेकर भाग गए” जैसे नारे लगाती रहीं। इतना ही नहीं, छात्राओं ने दावा किया कि वे पिछले 24 घंटे से भूखी हैं।।स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब प्रदर्शन के दौरान दो छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। आनन-फानन में दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि इलाज के बाद दोनों की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। वहीं एएनएम स्कूल के प्रिंसिपल सिरीश कुमार वर्मा ने कहा कि भोजन व्यवस्था का संचालन जीविका समूह द्वारा किया जाता है और छात्राएं सीधे उनके खाते में भुगतान करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

हमारी मांगे पूरी करो मेस को बंद करो पैसा लेकर भाग गई विरोध करती छात्राएं
हमारी मांगे पूरी करो मेस को बंद करो पैसा लेकर भाग गई विरोध करती छात्राएं
मेस बंद कर फरार जीविका दीदी
मेस बंद कर फरार जीविका दीदी

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे
Bagaha6 जून 2026

बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे

बगहा। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत बगहा पहुंचे। बिहार नवनिर्माण अभियान के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे प्र...

बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद
Bagaha6 जून 2026

बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद

बगहा। पुलिस जिला बगहा को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लौकरिया थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।...

राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Bagaha6 जून 2026

राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

बेतिया, पश्चिमी चंपारण। जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने समाहरणालय सभागार में विभा...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Bagaha6 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बगहा। एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित तेल टैंकर ने मेहनत-मजदूरी कर लौट रहे एक मासूम परिवार के एकमात्र सहारे को हमेशा के लिए छीन लिया। एनएच...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
Bagaha5 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
Bagaha5 जून 2026

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर

बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.