रामनगर (पश्चिम चंपारण)। रामनगर से भैरोगंज जाने वाले त्रिवेणी नहर रोड पर पुल नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, किसान, मजदूर और अन्य राहगीर गुजरते हैं, लेकिन पुल के अभाव में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जलस्तर बढ़ने पर आवागमन जोखिम भरा हो जाता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कई बार पुल निर्माण की मांग उठाई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से त्रिवेणी नहर पर शीघ्र पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।















