बगहा नगर थाना क्षेत्र के पंचायत राज बड़गांव के छोटकीपट्टी एक सब्जी विक्रेता के दुकान में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दुकानदार ने आलू की बोरी खोला जिसमें से एक छोटा सा अजगर का बचा निकला। देखते ही देखते आस पास के सैकड़ों लोग उसे देखने के लिए इक्कठा हो गए। इस दौरान बड़गांव पंचायत के उप मुखिया सह भाजपा बगहा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष भूलन साह ने बताया कि पड़ोस के एक दुकानदार के दुकान में शनिवार को सुबह में जब दुकानदार द्वारा आलू की बोरी खोला गया तो उसमें से एक अजगर का बच्चा मिला जो तमाशाबीन बन गया। किसी प्रकार से से उसे आलू से अलग कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।















