बैठक में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और सांसद वाल्मिकीनगर
बगहा । नई दिशा डिजिटल न्यूज
जदयू नेता निशांत कुमार की सदभाव यात्रा की तैयारी को लेकर गुरुवार को बगहा आईबी में पार्टी नेताओं की एक तैयारी बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार के निर्देश पर 01 मई को सभी प्रखंडों में तैयारी समिति की बैठक आयोजित की गयी। सांसद श्री सुनील कुमार ने उपस्थित नेताओं से कहा कि निशांत ही अब जदयू और बिहार के भविष्य हैं। उनकी इस यात्रा को यादगार बनाना है। जिसतरह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 में न्याय यात्रा के बाद बिहार सरकार बनाकर राज्य की दशा और दिशा बदलने का काम किया था। उसी तरह उनके सुपुत्र युवा नेता निशांत कुमार ने भी अपनी सदभाव यात्रा की शुरुआत चम्पारण और बाल्मीकिनगर की धरती से की है जो ऐतिहासिक होगी।
निशांत 03 मई को बाल्मीकिनगर आएंगे जबकि 04 मई को गाँधी सभागार, बेतिया में इनका कार्यकर्ता संवाद होगा।
इस मौके पर एमएलसी भीष्म सहनी ने बताया कि निशांत कुमार का बगहा के चौतरवा, मंगलपुर, लक्ष्मीपुर आदि जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके आने से जदयू कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह ने बताया कि निशांत कुमार गाँधी नगर में राष्ट्रपिता गाँधी जी और अनुमंडल के सामने संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। रास्ते में अल्पसंख्यक समाज द्वारा भी युवा नेता का स्वागत किया जाएगा। जदयू नेता राकेश सिंह के अनुसार बाल्मीकिनगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों व गंडक बराज का भ्रमण करने के पश्चात कन्वेंशन सेंटर में महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद निशांत कुमार 04 मई को सुबह बेतिया प्रेक्षा गृह के लिए प्रस्थान करेंगे। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश से बरौली विधायक मंजीत सिंह और पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय को प्रभारी बनाया गया है जिनके मार्गदर्शन में सारी तैयारियां हो रही हैं। बाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ रिंकू सिंह भी इस कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए हैं।
बाद में बाल्मीकिनगर कन्वेंशन सेंटर जाकर भी सभी नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया। इस वक़्त सांसद सुनील कुमार, प्रभारी मंजीत सिंह, एमएलसी भीष्म सहनी, पूर्व विधायक रिंकू सिंह, जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह, जदयू नेता राकेश सिंह, विजय कुमार पाण्डेय, बबुआजी सिंह आदि साथ रहे।
इस तैयारी बैठक में जदयू नेता बबुआजी सिंह, बीरेंद्र कुशवाहा, पशुपति नाथ गुप्ता, दयाशंकर सिंह, अशोक पटेल, उमाशंकर पटेल, मो0 निजामुद्दीन, जितेंद्र कुशवाहा, इज़हार सिद्दीकी, आरती देवी, मुरारी चौधरी, शमसुल होदा, शशांक शेखर, रामभूषण कुशवाहा, पारस कुशवाहा, जन्मेजय पटेल, जितेंद्र गुप्ता, श्यामबिहारी गुप्ता, अखिलेश कुमार साह और श्रेयांशु कुमार आदि बैठक में उपस्थित रहे।




