बगहा/भितहा: बगहा पुलिस जिला के भितहा थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार के नेतृत्व में 1 अगस्त 2026 की संध्या छापेमारी के दौरान पुलिस ने 400 एमएल बंटी-बबली देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरेन्द्र साह, पिता रामनारायण साह, निवासी वृत बड़हरा मुराडीह, थाना भितहा, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बगहा न्यायालय में प्रस्तुत किया।
भितहा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
कोर्ट लेकर जा रहे भितहा पुलिस


















