पुलिस केंद्र के नव निर्मित बैरक का डीआईजी ने किया निरीक्षण, सुविधाओं व रखरखाव को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
चम्पारण क्षेत्र बेतिया के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) ने शुक्रवार को बगहा पुलिस केंद्र स्थित नव निर्मित बैरक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरक की संरचना, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बैरक में रह रहे पुलिसकर्मियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा बैरक का रखरखाव बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस बल के आवासीय एवं कार्य परिस्थितियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया।

डीआईजी ने मौजूद पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अनुशासन, स्वच्छता और कार्यकुशलता बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर कार्य वातावरण से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरक की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।













