बगहा। आगामी चहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को बगहा अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) चांदनी कुमारी की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, जुलूस मार्गों की सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए

उन्होंने कहा कि चहल्लुम का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे ताकि सभी लोग सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में चहल्लुम मना सकें
वहीं मोके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी निहार भूषण, बगहा -2 प्रखंड विकास पदाधिकारी, बगहा नगर परिषद उप सभापति रश्मि रंजन तथा स्थानी समाज सेवी उपस्थित रहे।



















