बगहा। श्रावण मास में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए वार्ड संख्या-20 स्थित पक्की बावली मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण समाजसेवी जीतेंद्र राव के नेतृत्व में किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया। जीतेंद्र राव ने संबंधित लोगों को निर्देश दिया कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए।

उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में स्वच्छता और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिल सके।













