बगहा। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार बगहा ने गुरुवार,को पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित कांडों की गहन समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।
एसपी ने पुराने मामलों के शीघ्र निष्पादन, अनुसंधान में तेजी लाने तथा निष्पादन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही थाना की संचिकाओं के समुचित रख-रखाव एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था और अभिलेखों का भी जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन और बेहतर अनुसंधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया













