बगहा। नरकटियागंज–बगहा रेलखंड के मध्य तिरहुत नहर पुल संख्या-349 के पास एक घायल फिशिंग कैट (Fishing Cat) मिलने से क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल फिशिंग कैट को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आवश्यक देखभाल के लिए वन क्षेत्र ले जाया गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी कोई जंगली जानवर घायल या भटका हुआ दिखाई दे, तो उसे पकड़ने या परेशान करने की बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।













